Own Request Transfer के सामान्य नियम एवं दिशा निर्देश (Hi/Eng)
स्वयं के अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण (Own Request Transfer) के सामान्य नियम
1. वरिष्ठता की एक ही यूनिट के भीतर स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण के विचार करने पर रेलवे कर्मचारियों के वरिष्ठता का नुकसान नहीं होता है।
ऐसे अनुरोध आम तौर पर पारिवारिक सुविधा या शैक्षिक सुविधाओं आदि पर आधारित होते हैं। जहां वरिष्ठता की एक ही यूनिट के भीतर अलोकप्रिय स्टेशन हैं और वहां से रेलवे कर्मचारियों ने स्थानांतरण की मांग करते है तो ऐसे स्टेशनों पर सेवा की निर्धारित न्यूनतम अवधि और कर्मचारी के अधिकृत संख्या सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ऐसे स्थानांतरण की मांग के लिए, लोकप्रिय स्टेशन पर स्थानांतरित करने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
